देश में इस बार पानी ने ऐसी तबाही मचाई है कि। कई हिस्सों में हजारों की संख्या में किसानों के मवेशी पानी में बह गए यूपी के कई जिलों मे पानी ने किसानो की सैकड़ो बीघा भूमि को अपने अंदर समा लिया है। जिससे ना सिर्फ किसानो की फसलों का नुकसान हुआ है बल्कि उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है। पानी के कहर से बिजनौर जिला भी नहीं बच पाया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा के कटान से रावली बैराज तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे गंगा की गोद में बसे करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। और लोग पलायन करने को मजबूर हो गए कई गांव के लोग सड़क पर आकर झुकी झोपड़ी में रहने को मजबूर है।
#uttarpradeshnews #bijnor #gangarever #flood
