आगरा पहुंचे पूर्व मंत्री अशोक यादव ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान को शर्मनाक बताते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की। अशोक यादव ने कहा कि यह बयान महापुरुषों और समुदाय का अपमान है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार को भी घेरा और कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए मंत्री के विवादित बयान को लेकर सीएम मोहन यादव से मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अशोक यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना पड़ा, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। #samacharplusott #uppolitics
#ranasangacontroversy #ramjilalsuman #akhileshyadav #yogiadityanath
