बागपत के कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक घायल अवस्था में डीएम कार्यालय पहुंच गया और दबंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवक ने आरोप लगाया कि बड़ौत के ठेकेदार विशाल त्यागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी और धारदार हथियार से हमला किया है। युवक ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी गई, मामले में डीएम ने पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसके बाद घायल युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
#SamacharPlusOTT #baghpat #upnews
