August 11, 2026 | 6 : 10 PM

राज्य न्यूज़

मुख्तार के बेटे उमर अंसारी की अचानक बदली गई जेल, जानिए क्या है वजह

by | Aug 23, 2025 | उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को अब गाजीपुर से कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार सुबह सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें वहां स्थानांतरित किया गया। खास बात यह है कि उमर अब अपने बड़े भाई और विधायक अब्बास अंसारी के साथ ही कासगंज जेल में रहेंगे।

उमर को कोर्ट में फर्जी दस्तावेज़ पेश करने के आरोप में 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला उनके पिता की ज़ब्त की गई संपत्तियों को छुड़ाने से जुड़ी याचिका से संबंधित है।

दरअसल गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अपने पिता की संपत्तियों के मामले में ही जेल में बंद हैं. उमर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मां अफशां अंसारी के नकली साइन करके जब्त की गई संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं. इसी मामले में उनपर मोहम्मदाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था. उमर की मां और मुख्तार अंसारी की पत्नी पर भी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था, जो लंबे समय से फरार चल रही हैं. अफशां खान पर करीब 13 मामले दर्ज हैं.

हार्ट अटैक से हुई थी मुख्तार अंसारी मौत

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की आज से लगभग 3 साल पहले बांदा जेल में हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी. इस मौत को लेकर उस समय कई तरह के आरोप भी लगाए गए थे. परिवार ने अंसारी की मौत को साजिश बताया था, इसके साथ ही इसमें किसी और के शामिल होने का आरोप भी लगाया था. हालांकि इस पूरे मामले में जेल अधिकारियों की तरफ से कहा गया था कि मुख्तार को मौत से करीब 3 घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म