राज्य न्यूज़

वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में ‘उमंग वाटिका’ का उद्घाटन

by | Jan 7, 2026 | नई दिल्ली

उत्तर भारत के सरकारी संस्थान में पहला सेंसरी गार्डन, बच्चों के समग्र विकास की ऐतिहासिक पहल

गौरव राय |एजेंसी: समाचार प्लस ओटीटी | नई दिल्ली

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल परिसर से एक सकारात्मक और ऐतिहासिक पहल सामने आई है, जहाँ बच्चों के बेहतर मानसिक और भावनात्मक विकास की दिशा में एक अनूठा कदम उठाया गया है।

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) एवं सफदरजंग अस्पताल में बुधवार को ‘उमंग वाटिका – सेंसरी गार्डन’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह उत्तर भारत के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में स्थापित पहला सेंसरी गार्डन है, जिसे विशेष रूप से बच्चों—खासतौर पर न्यूरोडेवलपमेंटल चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों—के संवेदी, मानसिक और भावनात्मक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस सेंसरी गार्डन का उद्घाटन डॉ. (प्रो.) संदीप बंसल, निदेशक, वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. चारु बंबा (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), डॉ. गीतिका खन्ना (प्रिंसिपल, वीएमएमसी) एवं डॉ. प्रदीप देबता (हेड, बाल रोग विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. (प्रो.) संदीप बंसल, निदेशक ने कहा कि “उमंग वाटिका का उद्घाटन हमारे लिए गर्व का क्षण है। अस्पताल केवल शारीरिक उपचार तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।”

‘उमंग वाटिका’ को एक ऐसे चिकित्सीय एवं संवेदनात्मक वातावरण के रूप में विकसित किया गया है, जो बच्चों में संवेदी एकीकरण, भावनात्मक संतुलन और समग्र विकास को प्रोत्साहित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे सेंसरी स्पेस चिकित्सा उपचार और पुनर्वास प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाते हैं।
यह परियोजना पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप का बेहतरीन उदाहरण है। इसकी परिकल्पना एवं क्रियान्वयन ASTHA संस्था द्वारा किया गया, जबकि R Squared Foundation ने वित्तीय सहयोग दिया। परियोजना का क्रियान्वयन CPWD एवं सफदरजंग अस्पताल द्वारा किया गया और डिज़ाइन इनपुट KILIKILI द्वारा प्रदान किए गए। इस पहल में वीएमएमसी एवं एसजेएच की पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी डिवीजन ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में डॉ. रेखा तिर्की, डॉ. तिलक राज, डॉ. आर.पी. सैनी, श्री अशोक पाल (डीडीए), श्रीमती कैलाश पाल (ओएनएस), सीएसआर टीम, डॉ. रचना सहगल, सहित पेडियाट्रिक विभाग के फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ मौजूद रहे।

‘उमंग वाटिका’ न सिर्फ बच्चों के उपचार में सहायक होगी, बल्कि यह आशा, संवेदना और मानवीय स्वास्थ्य सेवा का एक मजबूत प्रतीक बनकर उभरेगी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म