राज्य न्यूज़

भारत पर ट्रंप ने लगाया 25 फीसदी टैरिफ, जुर्माना भी वसूलेगा अमेरिका

by | Jul 30, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें, राष्ट्रीय, स्पेशल

1 अगस्त से अमेरिका भारत पर टैरिफ बम फाड़ने जा रहा है| इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर की| उन्होंने पोस्ट में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ताना संबंध होने के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार अपेक्षाकृत कम रहा है। अमेरिका ने भारत से जुर्माना वसूलने की बात करते हुए 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने का सुझाव भी दिया है।

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा- “याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहाँ सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएँ हैं।”

आगे वे लिखते हैं, “इसके अलावा, भारत ने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीदा है, और चीन के साथ, वे रूस के ऊर्जा के सबसे बड़े खरीदार हैं, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके – सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ़ और उपरोक्त के लिए जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। मागा!”

इस सबको देखेते हुए ये बात साफ देखी जा सकती है कि भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरणों की खरीद को लेकर ट्रंप ने तीखी नाराज़गी जताई और जुर्माना लगाने की भी बात कही|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म