August 11, 2026 | 9 : 21 AM

राज्य न्यूज़

9 लाख का कर्ज लिया, 30 लाख चुका दिए… फिर भी बकाया 1.24 करोड़! किसान की गुहार पर जांच के आदेश

by | Jun 28, 2025 | न्यूज़

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): जिले के गोपालपुर गांव में एक किसान ने फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। किसान का दावा है कि उसने 2014 में 9 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसके एवज में वह अब तक करीब 30 लाख रुपये चुका चुका है, बावजूद इसके कंपनी उससे 1 करोड़ 24 लाख रुपये की और मांग कर रही है।

किसान हरवीर सिंह का आरोप है कि कर्ज की रकम चुकाने के बावजूद कंपनी ने भारी ब्याज वसूली का खेल खेला और उसकी गिरवी रखी गई 8 बीघा जमीन भी अपने नाम करवा कर बेच दी। किसान का कहना है कि लगातार भुगतान के बावजूद कंपनी ने उसकी बकाया राशि खत्म नहीं की और अब फर्जी तरीके से 1.24 करोड़ की देनदारी निकाल दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान ने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा से शिकायत की, जिस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फाइनेंस कंपनी के सभी वित्तीय लेनदेन की पड़ताल राजस्व और टैक्स विभाग से भी कराई जाएगी।

यह मामला ग्रामीण इलाकों में किसान शोषण और गैरकानूनी फाइनेंसिंग गतिविधियों की गंभीरता को उजागर करता है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और पीड़ित किसान को न्याय मिल पाता है या नहीं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म