इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज डबल हेडर है यानी एक दिन में दो मैच। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
इस सीजन में अब तक दोनों टीमें 4-4 मैच खेल चुकी हैं। दोनों को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। IPL में अभी तक कोलकाता और लखनऊ के बीच ईडन गार्डन्स में 2 मैच खेले गए हैं, जिसमें से दोनों को 1-1 में जीत मिली है। आखिरी मुकाबले में KKR को 2024 में जीत मिली थी।

