22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था| पूरे देश में पाक और उनके द्वारा भेजे गए आतंकियों के खिलाफ गुस्सा फूट रहा था| वे एक ऐसा समय था जब देश के लोग जाति, धर्म, पॉलिटिक्स भूलकर देश के साथ एकजुटता के साथ खड़े थे| लेकिन तब भी देश में कुछ ऐसे लोग थे जो देश के खिलाफ काम कर रहे थे , उन आतंकियों का चोरी-छुपे साथ दे रहे थे|

अब NIA ने उन आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने उनकों शरण दी थी और खाना भी दिया था| इस पर अब एनआईए ने जानकारी दी कि आरोपी, जो पहलगाम के निवासी हैं – बटकोट क्षेत्र का परवेज अहमद जोथर और हिल पार्क क्षेत्र का बशीर अहमद जोथर – पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन सशस्त्र आतंकवादियों को आश्रय, भोजन और रसद सामग्री की सहायता प्रदान की थी।
एनआईए के अनुसार, पूछताछ के दौरान परवेज और बशीर ने हमलावरों की पहचान उजागर की और यह पुष्ट किया कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे।

