राज्य न्यूज़

इस साल भी दिल्लीवालों को झेलनी पड़ेगी जलभराव की समस्या, नहीं मिलेगी राहत

by | May 28, 2025 | न्यूज़

दिल्लीवासियों को हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है जिस कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| आप सबके याद होगा कि पिछले साल 27 जुलाई को राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन छात्रों की मौत हो गई थी जिस पर लोगों का पानी भरने को लेकर प्रशासन पर गुस्सा फूटा था|ऐसे ही पानी भरने से सड़क पर गड्ढे हो जाते हैं जिस कारण सड़क हादसे भी बढ़ जाते हैं|

दिल्ली में MCD ने 75 ऐसे पॉइंट्स चिन्हित किए गए हैं जहां हर साल मॉनसून के दौरान बड़े पैमाने पर जलभराव होता है। जिस कारण भारी ट्रैफिक जाम होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। MCD ने इन सभी पॉइंट्स पर सभी छोटे बड़े नालों की मरम्मत और दोबारा डिजाइन करने के लिए दिल्ली सरकार के पास अप्रैल महीने में 60 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी थी, लेकिन अभी तक MCD को यह धनराशि नहीं मिल पाई। इसलिए फंड की कमी का हवाला देते हुए MCD इन पॉइंट्स की मरम्मत आदि नहीं कर पाई| MCD के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने MCD को लगभग 120 बड़ी लोकेशन की लिस्ट भेजी थी जहां हर साल बरसात के दौरान जलभराव होता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म