अगर आप नेपाल में रहते हैं और Facebook, X और Youtube चलाते हैं तो आपके लिए बुरी खबर हैं। नेपाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स को झटका दिया है। फेसबुक, एक्स और यूट्यूब समेत कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया गया है। नेपाल सरकार ने साफ कहा है कि देश में काम करने के लिए सभी सोशल मीडिया कंपनियों को रजिस्ट्रेशन कराना और स्थानीय संपर्क केंद्र खोलना अनिवार्य होगा। नेपाल के संचार मंत्रालय ने टेलीकॉम प्राधिकरण को आदेश दिया है कि जो कंपनियां नियमों का पालन नहीं करतीं, उन्हें तुरंत ब्लॉक किया जाए। फिलहाल सिर्फ टिकटॉक, वाइबर और तीन अन्य प्लेटफॉर्म को छूट मिली है क्योंकि उन्होंने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद सोशल मीडिया पर जवाबदेही और जिम्मेदारी तय करना है। संसद में इसके लिए विशेष विधेयक भी पेश किया गया है। आपको बता दें कि नेपाल में 56% से ज्यादा पुरुष और 43% महिलाएं फेसबुक का इस्तेमाल करती हैं, जिनमें सबसे बड़ी संख्या 18 से 24 साल के युवाओं की है। यानी यह बैन सीधे करोड़ों यूजर्स को प्रभावित करेगा।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

