बॉलीवुड के दमदार अभिनेता,डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिरोज खान अपनी बेबाकी और दबंगई के लिए जाने जाते थे|ऐसा ही उनका एक किस्सा बड़ा मशहूर था जब उन्होंने पाक में जाकर उसकी असल औकात दिखाई थी| हुआ यूं था कि साल 2006 में जब फिरोज खान अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताज महल के प्रमोशन करने के लिए पाकिस्तान गए थे जब एक इवेंट के दौरान सिंगर और एंकर फख्र ए आलम से तू तू मैं-मैं हो गई थी| इसके बाद अभिनेता ने कहा था, “मुझे भारतीय होने पर गर्व है| भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है| वहां मुसलमान बहुत तरक्की कर रहे हैं| हमारे राष्ट्रपति मुसलमान हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं| पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था, लेकिन देखिए मुसलमान एक-दूसरे को कैसे मार रहे हैं| मैं यहां खुद नहीं आया हूं|मुझे यहां आने के लिए आमंत्रित किया गया था. हमारी फिल्में इतनी शक्तिशाली हैं कि आपकी सरकार उन्हें लंबे समय तक रोक नहीं सकती|”
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

