राज्य न्यूज़

रांची में प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह रास्ता रोका, पुलिस व बंद समर्थकों में हुआ झड़प

by | Jun 5, 2025 | झारखंड, राँची

सिरमटोली सरनास्थल को बचाने के लिए आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का मिला-जुला असर रहा। मंगलवार को रांची में बंद समर्थकों ने जगह-जगह रास्ता रोका। चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया। हिनू में दोपहर लगभग तीन बजे पुलिस और बंद समर्थकों में झड़प हो गई। पुलिस रास्ता रोके लोगों को हटने के लिए कह रही थी। लेकिन वे राजी नहीं हुए। नोक-झोंक के बीच बंद समर्थक ने पुलिस पर डंडा चला दिया। पुलिस ने भी उन्हें पीछे धकेलने के लिए बल प्रयोग किया। वहीं, चान्हो में एनएच 39 को 10 घंटे जाम रखा गया। इससे रांची से डालटनगंज पर वाहन फंसे रहे।

रांची में लगभग सभी इलाकों में सुबह 11 बजे से प्रदर्शनकारी जुटने लगे गए। बंद समर्थक किसी वाहन को गुजरने नहीं दे रहे थे। स्थिति ये रही कि कई बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों, रेलवे-एयरपोर्ट और बस स्टैंड की ओर जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी। करीब चार घंटे तक वाहनों का आना-जाना नहीं के बराबर हुआ। इस दौरान बाजार भी बंद रहे। शाम चार बजे के बाद दुकानें खुलने लगीं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म