IPL 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है | पूरे सीजन में हर टीम ने अपना पूरा दम-खम लगाया|लेकिन मैच दर मैच टीमों ने कभी निराश किया तो कभी अपने फैंस को खुशियों की वजह दी| लेकिन जो नियती को मंजूर होता है वही होता है| इस साल काबिलियत के हिसाब से कुछ टीमों ऊपर गई तो कुछ नीचे गिरती गई| इस बीच PBKS और RCB वे टीम रही जिन्होंने हर मुश्किल को पार पाते हुए फाइनल में जगह बनाई|
अब बता दें कि कल यानी 3 जून 2025 को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में PBKS और RCB के बीच महा मुकाबला होना है और जो भी इनमें से विजेता बनेगा उसका 17 सालों का सूखा समाप्त हो जाएगा| बता दें कि ये दोनो टीमें आज तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीती हैं|

