इस वक्त देश के मौसम का हाल उस अनचाहे मेहमान की तरह हो रहा है जिसको ना चाहते हुए भी स्वागत करना पड़ता है|कुछ यही हाल मौसम का भी हाल हो गया है| देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं चिल चिलाती गर्मी पड़ रही तो कहीं मॉनसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है| हम झारखंड की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की माने तो 27 और 28 मई को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ तेज रफ्तार से हवा के बहने और बिजली गिरने की संभावना है और इसे लेकर येलो अलर्ट भी किया गया है|
वहीं 29 मई को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है| 30 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ साथ उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में कहीं कहीं जगह भारी बारिश होने की संभावना है और इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है|

