करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दोस्ताना 2’ का लंबे समय से कर रहे इंतजार फैन्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है| ये फिल्म फिर सुर्खियों में आ गई है क्योंकि फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में भारत और विदेश में शुरू होने जा रही है और एक लंबा इंतजार खत्म होने को है। हालांकि रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन यह 2026 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है। बता दें कि ‘दोस्ताना 2’ को लेकर पहले खबर थी कि यह नेटफ्लिक्स पर थिएटर रिलीज के बाद स्ट्रीम होगी, लेकिन ताजा अपडेट्स के मुताबिक, यह अब अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजिनल के तौर पर रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि भारत-पाक तनाव को देखते हुए निर्माताओं ने इसे सीधे ओटीटी पर लाने का फैसला किया है। यह बदलाव करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच 2021 में हुई अनबन के बाद प्रोजेक्ट के ठंडे बस्ते में जाने के बाद आया है। ‘दोस्ताना 2’ 2008 की हिट फिल्म ‘दोस्ताना’ का सीक्वल है, जिसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा थे।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

