भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, नए चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पहला मैच भारत ने कटक में 101 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब 2-0 से आगे बढ़ने के इरादे से उतरेगी, जबकि एडेन मार्कराम की दक्षिण अफ्रीकी भी टीम वापसी की कोशिश करेगी।
#indvssa#indiancricketteam#proteas#southafricancricketteam#bcci#suryakumaryadav#aidenmarkram#t20iseries

