राज्य न्यूज़

मौसम बदलाव होने से हेलिकॉप्टर सेवाएं पुन कर दी गई चालू, सीएम ने दिए आदेश

by | Jun 17, 2025 | उत्तराखंड, देहरादून

चार धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं आज से फिर से शुरू हो गई हैं। यह निर्णय रविवार को केदारनाथ में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद लिया गया था, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एहतियातन सभी चार धामों के लिए हेली सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। अब मौसम की स्थिति बेहतर होने के कारण सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं।

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) की सीईओ सोनिका ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार से चारों धामों—केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं पुनः चालू कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार सेवाओं का संचालन पहले से ज्यादा सख्ती और सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा निर्धारित सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। विशेष रूप से मौसम की स्पष्टता और दृश्यता (विजिबिलिटी) के आधार पर ही उड़ानों को अनुमति दी जाएगी। यह कदम तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

चार धाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेलिकॉप्टर सेवाओं का उपयोग करते हैं, जिससे यह सेवा न केवल सुविधाजनक होती है, बल्कि कठिन पहाड़ी मार्गों में यात्रा को भी आसान बनाती है। प्रशासन द्वारा लिए गए यह एहतियाती कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम पहल है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म