August 11, 2026 | 8 : 26 AM

राज्य न्यूज़

लोन ने छीन ली पूरे परिवार की सांसें, जानिए दिल दहला देने वाली कहानी

by | Aug 28, 2025 | न्यूज़

यूपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोन न चुकाने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कर्ज और धोखे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया. यहां बुधवार सुबह बिजनेसमैन सचिन ग्रोवर और उनकी पत्नी शिवांगी ने 4 साल के बेटे फतेह को जहर देकर मार डाला. फिर फंदे से लटककर खुद की भी जिंदगी खत्म कर ली. मरने से पहले शिवांगी ने अपनी मां को WhatsApp पर सुसाइड नोट भेजा था. पुलिस ने उस सुसाइड नोट को घर से भी बरामद किया है. इसमें सचिन ने आपबीती बयां की है कि कैसे लोन और अपनों से मिले धोखे के कारण वो खौफनाक कदम उठाने जा रहे हैं.

रोजा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी दुर्गा एन्क्लेव में रहने वाले सचिन ग्रोवर ने सुसाइड नोट में लिखा- जब यह लेटर किसी को मिलेगा, तब तक मैं, मेरी बीवी शिवांगी और हमारा बेटा फतेह इस दुनिया में नहीं रहेंगे. मेरा सब कुछ खत्म हो चुका होगा. मेरी जिंदगी तभी से बर्बाद हुई, जब मैंने बरेली में बिजनेस करने की सोची. उव वक्त लॉकडाउन था. और बिजनेस के चलते मेरे ऊपर बहुत कर्ज हो गया. मेरी फैक्ट्री, मेरी ससुराल का घर और उनके गहने सब गिरवी था.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म