लड़कियों का नाम सुनते ही मन में कोमलता और सरलता जैसे शब्द आने लगते हैं। हालांकि, बदलते वक्त के साथ लड़कियों के स्वभाव में भी काफी बदलाव आया है। अब चुपचाप रहने वाली लड़की अपने लिए लड़ना और जवाब देना भी जानती है। माता-पिता अपनी बेटी को लेकर एक ही शिकायत करते हैं कि वह बहुत जिद्दी स्वभाव की होती है और उसे गुस्सा बहुत आता है।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों की लड़कियों को उनके जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के लिए विशेष रूप से पहचाना जाता है। ये लड़कियां आत्मविश्वास से भरी होती हैं और किसी भी परिस्थिति में अपने फैसले पर अडिग रहती हैं। जब ये किसी बात को लेकर ठान लेती हैं, तो फिर चाहे जो हो जाए, अपनी बात मनवाकर ही दम लेती हैं।
मेष राशि की लड़कियां तेज-तर्रार और आत्मनिर्भर स्वभाव की होती हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा आ सकता है और जब इनका मन किसी चीज पर अटक जाए, तो फिर वह इनके लिए जरूरी हो जाती है।

