उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। भानवी सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें घर में गोली चलाने और अवैध हथियार रखने का आरोप शामिल है। उन्होंने राजा भैया के साथ अपने विवाद को लेकर एक ऑडियो भी शेयर किया है, जिसमें राजा भैया की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। भानवी सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि राजा भैया के पास जनसंहारक हथियारों का जखीरा है और उन्होंने इसके सबूत भी दिए हैं।
#SamacharPlusOTT #rajabhaiya #Bhanvisingh #mla
