राज्य न्यूज़

चेले ने गुरु को पछाड़ा, हासिल किया नया कीर्तिमान

by | Jun 22, 2025 | स्पोर्ट्स

क्रिकेट में गुरु-चेले की जोड़ी के नाम से प्रसिद्ध धोनी-पंत हमेशा से सुर्खियों में किसी न किसी कारण बने रहते हैं, फिर चाहे दोनों के बीच जुगलबंदी हो, मैच के दौरान रणनीतियों को तैयार करना हो या मैदान के बाहर छोटे भाई-बड़े भाई जैसा बॉन्ड हो| लोगों तो ये मानते हैं जिस तरह धोनी अपने क्रिकेट करियर में बेखौफ खेलते आए हैं उसी तरह पंत भी खेलते हैं| विकेटकीपिंग और कप्तानी के तौर पर भी लोग पंत को धोनी का उत्तराधिकारी मानते हैं|

अब चेले पंत ने गुरु धोनी को पछाड़ कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है| दरअसल भारत इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में सीरीज का पहला टेस्ट खेल रहा है और भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 471 रनों का विशान स्कोर खड़ा कर दिया है| भारत की तरफ से पंत, जायसवाल और कप्तान गिल शतकवीर रहे|इस बीच ऋषभ पंत ने अपने शतक के साथ भारत के पूर्व महान कप्तान और विकेटकीपर एम एस धोनी को पछाड़ दिया है| बता दें पंत अब टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं| उनकी ये 7वीं टेस्ट सेंचुरी है और इससे पूर्व भारत के लिए सबसे ज्यादा 6 टेस्ट सेंचुरी धोनी के नाम थी|पंत अबतक अपने टेस्ट करियर में 7 शतक और 15 अर्धशतक लगा चुके हैं|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म