राज्य न्यूज़

आपदा से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंची सांसद कंगना रनौत, बोलीं-जिनका काम है, वो मुंह छुपाकर-पैसा खाकर बैठे

by | Jul 7, 2025 | मंडी, हिमाचल प्रदेश की राजनीति

हिमाचल प्रदेश की आपदा से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंची मंडी से सांसद कंगना रनौत ने रविवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। मंडी जिले के थुनाग में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, वे मुंह छुपाकर बैठे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

कंगना ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी जिक्र किया और कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि वह लोगों के घर-घर जातीं, या मुख्यमंत्री की तरह काम करतीं, तो बेहतर होता। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर वे PWD का काम भी कर देतीं, तो भी कुछ लोगों को संतोष होता।

कंगना ने कहा कि वह सिर्फ एक सांसद हैं, लेकिन फिर भी वह जनता की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार जब केंद्र सरकार ने राज्य को हजारों करोड़ की सहायता राशि दी थी, तो उसका कोई अता-पता नहीं चला। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार भी वह केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए आर्थिक मदद दिलाने में पूरी कोशिश करेंगी।

इस मौके पर उन्होंने सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई और कहा कि जनता के दुःख-दर्द में साथ खड़े रहना एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वह राजनीति नहीं, सेवा की भावना से लोगों के बीच आई हैं और आगे भी ऐसा करती रहेंगी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म