उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच शादी की रस्में निभाई गईं। भारी बर्फबारी के बीच नव जोड़े भी काफी खुश नजर आए।
#SamacharPlusOTT #couplevows #TriyuginarayanTemple #ShivaParvatiwedding
