इस साल हर किसी के मन में सवाल है आखिरकार दिवाली की तारीख को लेकर लगातार कन्फ्यूजन बना हुआ है। जिसका कारण है अमावस्या तिथि का दो दिन पड़ना। दरअसल दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है और इस बार ये अमावस्या 20 और 21 अक्टूबर दोनों ही दिन पड़ रही है। जिस कारण से लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि दिवाली किस दिन मनाई जाए। लेकिन भारत के तमाम ज्योतिषाचार्यों ने दिवाली की सही डेट पर मुहर लगा दी है। चलिए जानते हैं कि दिवाली लक्ष्मी पूजन किस दिन किया जाना चाहिए। सबसे पहले तो ये जान लें कि दिवाली उसी दिन मनाई जाती है जिस दिन प्रदोषकाल से लेकर रात तक अमावस्या तिथि मौजूद रहती है और ऐसा 20 अक्टूबर 2025 को ही हो रहा है। इसलिए दिवाली पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कार्तिक अमावस्या स्नान 21 अक्टूबर 2025 की सुबह किया जाएगा क्योंकि इस दिन सुबह के समय अमावस्या तिथि रहेगी।
#SamacharPlusOTT #diwali #festiveseason #sanatandharma

