उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैफिक जाम में पुलिस की गाड़ी फंसी रही. एक ऑटोरिक्शा भी इसी तरह जाम में फंसा था. दोनों में दो मरीज थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था. मगर सड़क जाम होने से दोनों वाहन आगे नहीं बढ़ पाए. अस्पताल पहुंचने से पहले ही फिर दोनों की मौत हो गई.
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शुक्लागंज निवासी मुन्ना को सीने में दर्द की शिकायत हुई. परिजन ऑटो बुक कर उन्हें कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए घर से निकले. ऑटो एलएलआर मेट्रो स्टेशन पहुंची तो जाम में फंस गई. इधर मुन्ना ऑटो में दर्द से बेहाल थे. परिजन उनके सीने में हाथ फेरकर उन्हें दिलासा देते रहे.

