August 11, 2026 | 11 : 10 AM

राज्य न्यूज़

जमानत के बाद भी जेल में बंद रहा आरोपी, यूपी सरकार ने दिए 5 लाख रुपये मुआवजा

by | Jun 27, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आरोपी को जमानत मिलने के बावजूद समय पर रिहा न किए जाने के मामले में उसे 5 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद की गई। मामला उत्तर प्रदेश के धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत दर्ज एक केस से जुड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को 29 अप्रैल को जमानत दी थी, जिसके बाद गाजियाबाद की निचली अदालत ने 27 मई को रिहाई का आदेश जारी किया। इसके बावजूद आरोपी को 24 जून तक जेल में ही रखा गया। रिहाई में इस देरी को लेकर शीर्ष अदालत ने 25 जून को राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई और 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश जारी किया।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की पीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने बताया कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए मुआवजा राशि दे दी गई है। आरोपी के वकील ने भी इसकी पुष्टि की।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान के तहत एक अत्यंत मूल्यवान अधिकार है और मामूली तकनीकी त्रुटियों के कारण इसे प्रभावित नहीं किया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। गाजियाबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से कहा गया है कि वे इस देरी के कारणों की विस्तृत जांच करें। राज्य सरकार की दलील है कि निचली अदालत के आदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून की धारा 5(1) का स्पष्ट उल्लेख नहीं था, जिस कारण जेल अधिकारियों ने आदेश में सुधार के लिए याचिका दाखिल की थी, जो समय पर निपट नहीं सकी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म