हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना को समर्पित है। इस दिन धन की देवी की उपासना करने से साधक के धन-धान्य में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। बता दें, माता लक्ष्मी धन, सम्पदा, शांति और खुशहाली का प्रतीक है और शुक्रवार उनकी कृपा पाने का अवसर। यदि इस दिन विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की आराधना की जाए, तो व्यक्ति की न केवल सभी मनोकामनाएं पूरी बल्कि कुंडली में भी शुक्र की स्थिति मजबूत होती हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति के भौतिक सुखों में वृद्धि होती हैं, साथ ही व्यक्तित्व आकर्षक और लोकप्रिय बनता है। इस दौरान देवी की पूजा में लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना और भी लाभकारी माना गया है। इसके प्रभाव से घर में खुशियों का आगमन व बरकत होती है। ऐसे में आइए इस शक्तिशाली चालीसा के बारे में जानते हैं.

