राज्य न्यूज़

बीच इवेंट में तमिल स्टार हुए बेहोश, अस्पताल में कराए गए भर्ती

by | May 12, 2025 | एंटरटेनमेंट

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विशाल कृष्णा रेड्डी रविवार शाम (11 मई 2025) को तमिलनाडु के विल्लुपुरम में आयोजित एक इवेंट के दौरान अचानक बेहोश हो गए। उनकी गिरने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है|विशाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी टीम ने बाद में प्रेस को बताया कि उनकी हालत स्थिर है|टीम ने बयान में कहा,”हम विशाल की हेल्थ अपडेट दे रहे साफतौर पर देना चाहते हैं. ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति के दौरान विशाल को थकावट लगी और वह बेहोश हो गए थे| बाद में कंफर्म हुआ कि उन्होंने रोजाना की तरह लंच नहीं किया था| सिर्फ जूस पिया था, जिससे उनका एनर्जी लेवेल डाउन हो गया|” टीम ने आगे कहा, “विशाल को तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनकी पूरी जांच की. सौभाग्य से, चिंता की कोई बात नहीं है. मेडिकल टीम ने कंफर्म किया है कि विशाल स्वस्थ हैं और उन्हें हमेशा खाने के टाइम का ध्यान रखने की सलाह दी है| वे फिलहाल ठीक हैं और आराम कर रहे हैं.” आखिरी में टीम ने विशाल की चिंता जताने वाले फैंस का प्रार्थनाओं के लिए आभार जताया|

आपको बता दें कि इस साल जनवरी में, विशाल को एक कार्यक्रम में थका हुआ देखा गया था| वीडियो में उनके हाथ कांपते हुए दिखाई दिए जब वे मंच पर बोल रहे थे| उस समय, उनकी टीम ने किसी भी बीमारी की बात को खारिज करते हुए कहा था कि विशाल सिर्फ थके हुए थे|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म