इटावा के भरथना में स्वामी विवेकानन्द विचार मंच के बैनर तले भारत माता के वीर सपूतों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विशिष्ठ अतिथि CO भरथना अतुल प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर CO भरथना ने SHO विक्रम सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भरथना क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने कहा कि शहीद फौजी परिवार के साथ पुलिस हमेशा खड़ी रहेगी और हर संभव सहयोग किया जाएगा। कोतवाल विक्रम सिंह ने स्वामी विवेकानन्द जी की जीवनी के बारे में मुख्य बातें बताईं। इस कार्यक्रम में वीर सपूतों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
