राज्य न्यूज़

यौन उत्पीड़न का हुआ संदेह,पीट-पीटकर कर दी हत्या

by | May 11, 2025 | झारखंड क्राइम

झारखंड के बोकारो जिले के पाइक नारायणपुर गांव में गुरुवार को एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के संदेह में 24 वर्षीय एक व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पैक नारायणपुर से लगभग 4 किलोमीटर दूर एक निर्माण स्थल पर कार्यरत दिहाड़ी मजदूर अब्दुल कलाम पर 15-20 लोगों के एक समूह ने हमला किया | अब तक पुलिस ने दो गिरफ्तारियों की पुष्टि कर दी है। एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें भीड़ कलाम को लाठियों से पीटती और लात मारती नजर आ रही है तथा उसे अपराध स्वीकार करने के लिए मजबूर भी कर रही है।

कलाम के चचेरे भाई मोहम्मद इकबाल ने कहा कि वह अपनी मां की देखभाल करने वाला अकेला व्यक्ति था, जो शारीरिक रूप से विकलांग महिला है। “वह अपनी मां की मदद करने के लिए काम कर रहा था, जो पूरी तरह से उस पर निर्भर है।

एक अन्य स्थानीय निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन ने बताया कि महिला के आरोप के बाद कलाम को बांधकर बेहोश कर दिया गया। जलालुद्दीन ने बताया, “उसे धूप में लिटा दिया गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन को दिए जाने के बाद ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।”

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म