September 29, 2026 | 8 : 09 AM

राज्य न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट का अवारा कुत्तों को लेकर फरमान, आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज

by | Aug 13, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें, स्पेशल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि सभी आवारा कुत्तों को 8 हफ्तों के भीतर पकड़कर शेल्टर होम में रखा जाए और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं छोड़ा जाए। यह आदेश दिल्ली सरकार, एमसीडी और एनडीएमसी को दिया गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है|

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे करीब 40-50 पशु अधिकार समर्थकों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस पर सामाजिक संगठन, पशु प्रेमी और पेटा ने भी अपनी नाराजगी जताई है| इस पर पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने कहा आवारा कुत्तों को हटाना और उन्हें “जेल जैसी जगहों” में रखना न तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सही है और न ही व्यावहारिक। साथ ही, इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के लिए आश्रय स्थल तैयार करना भी व्यावहारिक रूप से कठिन है। साथ ही पेटा इंडिया की पशु चिकित्सा मामलों की वरिष्ठ निदेशक डॉ. मिनी अरविंदन बोली, “समुदाय पड़ोस के कुत्तों को परिवार मानते हैं, और कुत्तों को विस्थापित करना और जेल में डालना वैज्ञानिक नहीं है और कभी कारगर भी नहीं रहा है। 2022-23 में किए गए एक जनसंख्या सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली में लगभग 10 लाख सामुदायिक कुत्ते हैं, जिनमें से आधे से भी कम की नसबंदी की गई है। दिल्ली की सड़कों से लगभग 10 लाख सामुदायिक कुत्तों को जबरन हटाने से उन समुदायों में खलबली मच जाएगी जो उनकी बहुत परवाह करते हैं और कुत्तों के लिए बड़े पैमाने पर अराजकता और पीड़ा का कारण बनेंगे|” 

वे आगे बोली “इससे अंततः कुत्तों की आबादी पर अंकुश लगाने, रेबीज़ को कम करने या कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकने में कोई मदद नहीं मिलेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि पर्याप्त संख्या में कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाना अव्यावहारिक है, और कुत्तों को विस्थापित करने से ज़मीन को लेकर झगड़े और भुखमरी जैसी समस्याएँ पैदा होती हैं।”

इस पूरे विवाद पर मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को “गुस्से में किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया अजीब फैसला” बताया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म