सुल्तानपुर में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई. इन दोनों मुठभेड़ों में दो गोकश बदमाश मोहसिन और तैय्यब के पैर में.. गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश गोकशी के जघन्य अपराधों में संलिप्त थे और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी. पहला मामला बंधुआ कला थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड का है, जहां मुठभेड़ में मोहसिन घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा., दूसरा मामला अखंड नगर थाना क्षेत्र का है, जहां तैय्यब नाम का गोकश पुलिस की गोली का शिकार हुआ और उसका साथी इस्माइल भाग निकला. पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है.
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
