राज्य न्यूज़

दरिंदगी की ऐसी घटना जिसे सुनकर कांप जाएगी रूह

by | May 16, 2025 | उत्तराखंड, उत्तराखंड क्राइम, हरिद्वार

Haridwar Horror : उत्तराखंड के हरिद्वार से ऐसी घटना सुनने को मिली जिसे जानकर इंसानियत की शर्मसार हो जाएगी| सिडकुल क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है|महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित रजत ने उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी थी और लोहे की रॉड से उसके जननांगों पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल महिला को पड़ोस में रहने वाले आरिफ ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित के रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश जारी है लेकिन अभी तक उस दरिंदे का कुछ भी सुराग नहीं लगा है|आरोपित रजत सहदेवपुर थाना पथरी का रहने वाला है|

सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पीड़िता को आइसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट करने के बाद उसकी हालत में पहले की अपेक्षा सुधार है। डाक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म