रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन पर फिर से पत्थरबाजी हुई है। प्रयागराज से गोरखपुर जाते समय रामचंद्रपुर स्टेशन के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया, जिससे ट्रेन का शीशा टूट गया। इस मामले में अटेंडेंट शिवांशु पांडेय की तहरीर पर आरपीएफ ऊंचाहार ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
#SamacharPlusOTT #raebareli #stonepelting #raebareli
