बिजनौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता अग्रवाल औचक निरीक्षण पर पहुंच गईं। उन्हें लगातार स्वास्थ्य केंद्र की शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर MOIC डॉ. जितेंद्र कुमार ने होश खो दिए और सरकार पर ही सवाल खड़े कर दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संगीता अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने मिली कमियों की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी है।
#samacharplusott #bijnor #upnews
