हिंदू धर्म में तिलक लगाने का विशेष महत्व है। तिलक लगाना हमारे धर्म और परंपरा का एक जरूरी हिस्सा है। ये सिर्फ माथे पर एक निशान नहीं, बल्कि मन और आत्मा को ऊर्जा देने वाला एक बेहतरीन तरीका भी है। हालांकि, अगर हम इसे सही नियमों से नहीं करें तो इसका पूरा फल भी नहीं मिलता है।
पूजा के वक्त जब भी हम तिलक लगाते हैं तो उस वक्त कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि तिलक लगाते वक्त कौन सी गलतियों से बचना है और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना है।
जब भी पूजा करें और तिलक लगाएं तो यह काम स्नान के बाद ही करें और नहाने के बाद साफ कपडे़ भी पहन लें। अगर आप बिना नहाए और गंदे कपड़ों में तिलक लगाते हैं तो इसका असर कम हो जाता है और आपको शुभ फल भी नहीं मिलता है। इसलिए हमेशा नहाने के बाद ही पूजा करें और उसी दौरान तिवक भी लगाएं।

