टीम इंडिया की मेंस टीम अक्टूबर से दिसंबर के बीच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से सीरीज खेलेगी। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को पहली बार टेस्ट की मेजबानी मिली। यहां साउथ अफ्रीका से भारत का मुकाबला होगा। इस दौरान मोहाली के मुल्लांपुर में बने स्टेडियम में पहली बार कोई मेंस इंटरनेशनल मैच भी खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट की सीरीज अक्टूबर में होगी। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज नवंबर-दिसंबर में खेलेगी। इस बीच टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जाकर 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज भी खेलेगी।
30 नवंबर से 6 दिसंबर तक दोनों टीमों के बीच 3 वनडे होंगे। इनकी मेजबानी रांची, रायपुर और वाइजैग को मिली है। 9 से 19 दिसंबर तक दोनों टीमें 5 टी-20 खेलेंगी। इनकी मेजबानी कटक, मुल्लांपुर, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद को मिली है।

