राज्य न्यूज़

रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका की अफगानिस्तान पर जीत

by | Feb 11, 2026 | Breaking, क्रिकेट, स्पोर्ट्स

ऐसे तो क्रिकेट में बहुत से मैच होते हैं जो रोमांच से भरे होते हैं जो फुल पैसा वसूल होते है लेकिन कुछ ऐसे मैच भी होते हैं जो दिल की धड़कन रोक देते हैं| आज वही हुआ , टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुबह 11 बजे खेला गया| पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 187 बनाए और अफगानिस्तान का 188 का लक्ष्य रखा|साउथ अफ्रीका की ओर से रयान रिकेल्टन ने शानदार 28 गेंदो पर 61 रन और डिकॉक ने 41 गेंदों पर 59 रन बनाए|जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी ठीक 187 रन पर ऑल-आउट हो गई |अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ 42 गेंदो पर 84 ठोके| जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया|

  • पहला सुपर ओवर: अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने भी अंत में ट्रिस्टन स्टब्स के आखिरी गेंद पर छक्के की मदद से 17 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया।
  • दूसरा सुपर ओवर: दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 23 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया (डेविड मिलर के ताबड़तोड़ छक्कों की मदद से)।
  • नतीजा: 24 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की ओर से गुरबाज ने केशव महाराज की गेंदों पर लगातार 3 छक्के जड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर वे आउट हो गए और टीम केवल 19 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 4 रनों (सुपर ओवर के अंतर) से जीत लिया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म