प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हुई बारिश और ओलावृष्टि से भले ही गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन दो दिन से गर्मी प्रचंड रूप में अपना तेवर दिखा रही है। लोगों का हाल बेहाल है|मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों की कमर तोड़ रखी है तो दूसरी तरफ पहाड़ी इलाको में हल्की बारिश से गर्मी से राहत के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान की मानें तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में आज (बुधवार) हल्की बारिश होने के पूरे आसार हैं और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के पूरे आसार हैं|इसी के साथ प्रदेशवासियों के लिए खतरे की घंटी ये है कि 16 मई तक पूरे प्रदेशभर में मौसम सूखे रहने की संभावना है। इसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी परेशान करेगी।

