September 27, 2026 | 9 : 27 PM

राज्य न्यूज़

सामूहिक दुष्कर्म में डिब्रूगढ़ में तैनात सैनिक को फंसाया

by | Aug 28, 2025 | उत्तर प्रदेश

कानपुर में अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ शिकायतों की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। हर मामलों में शिकायतकर्ता और पीड़ित अलग हैं, लेकिन एफआईआर में लिखाई गई शिकायतों का घटनाक्रम लगभग एक जैसा है। ताजा मामला डिब्रूगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में तैनात रहे बिधनू निवासी संजीत कुमार से जुड़ा हुआ है। उन्हें और उनके साथ पांच अन्य के खिलाफ जूही क्षेत्र की युवती ने नरवल थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कराई थी।

बुधवार को संजीत कुमार की पत्नी राधा ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मिलकर पति व अन्य का फंसाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला के मुताबिक युवती इसी तरह के तीन-चार एफआईआर पहले भी करा चुकी है। बिधनू के जरकला गांव की राधा की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक जूही क्षेत्र की युवती ने उनके पति, उन्नाव के फरीद खान, हरबंश मोहाल के मनीष बाजपेई, बर्रा आठ के सुरजीत प्रताप सिंह और नरवल के मयंक कुमार के खिलाफ नरवल थाने में एफआईआर कराई थी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म