IPL को इस साल पूरे 18 साल पूरे हो गए हैं| इन 18 सालों मे इस प्रतियोगिता ने करोड़ों भारतीयों को ढ़ेरों ऐसी खुशियों के पल दिए हैं जो भुलाए नहीं भुला सकते|इस बीच कई टीमें जीती और उनके फैंस को खुशियां मनाने के बहुत सारे मौके दिए तो वहीं दूसरी तरफ जो टीमों नहीं जीती या फिर अच्छा नहीं खेल पाई या करीब जाकर जीतने से कुछ दूर रह गई, उनके फैंस को एक ट्रॉमा भी लंबे समय तक झेलना पड़ा| बता दें कि MI और CSK 5-5 बार जीती हैं तो वहीं KKR 3 बार, SRH,GT,RR और डेक्कन चार्जर्स ने एक बार खिताब अपने नाम किया है| वहींं RCB, DC और PBKS के हाथ अब तक खाली हैं |
RCB, DC और PBKS में पंजाब की टीम ही है जो सबसे कम बार प्लेऑफ में पहुंची है और वो साल थे 2008 और 2014 और इन दोनो सालों में पंजाब विजेता नहीं बन पाई| अब 11 साल बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS ने टॉप 2 में फिनिश किया है| इस सीजन अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत पंजाब विजेता भी बन सकती है|

