यूपी का संभल हिंसा बेहद ही चर्चा का विषय रहा है। जिसको लेकर यूपी की सियासत से लेकर देश के कोने कोने में मुद्दा गरमाया रहा है. तो इसी बीच संभल को लेकर कई अहम चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है रिपोर्ट के मुताबिक संभल हिंसा के पीछे सपा का बड़ा हाथ रहा है. दावे के मुताबिक नंवबर में हुई हिंसा पूर्व नियोजित थी जो कि सांप्रदायिकता फैलने के मकसद की गई थी
रिपोर्ट में दावा किया है कि कुछ ऐसे भडकाऊ बयानों का जिक्र मिला है तुर्कों को देश का मालिक बताया गया है और बाकि लोगों को नौकर और गुलाम जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। इतना ही नहीं दो समुदायों यानी कि तुर्क और कन्वर्टेड हिंदू पठानों के बीच कई राउड फायरिंग की गई है जिस दौरान 4 लोगों को जान गवाना पड़ा। यहीं नही इसके बाद भी दंगे फैलाने के लिए साजिशे रची जा रही थी। जिसके लिए कुछ बाहर से भी उपद्रवियों को बुलाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के चलते बड़ा नुकसान होते हुए टल गया। खास बात ये है कि संभल हिंसा में सबसे ज्यादा हिंदुओं पर अत्याचार किया गया।

