इस समय देश के कई हिस्सों में गर्मी से लोग परेशान चल रहे हैं तो कहीं प्री- मॉनसून के चलते मौसम सुहाना हो गया है|बात करें झारखंड की तो अभी कुछ दिन कई इलाकों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है|मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जबकि तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो जून के पहले सप्ताह में राज्य में भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, इसके बाद अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

