पाली जिले के जाडन स्थित विश्वदीप गुरुकुल ओम आश्रम से जुड़ा एक हाई-प्रोफाइल मामला इन दिनों चर्चा में है। महामंडलेश्वर संत महेश्वरानंद जी महाराज को लेकर दर्ज कराई गई एक गंभीर एफआईआर के बाद अब इस पूरे प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता विदेशी सेविका उमापुरी की भूमिका और उनकी चुप्पी को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में आश्रम की विदेशी निजी सहायिका उमापुरी ने आरोप लगाया कि महामंडलेश्वर संत महेश्वरानंद जी महाराज की जान को खतरा है और आश्रम की संपत्ति हड़पने की साजिश रची जा रही है।
#mahamandaleshwar #santmaheshvaranandji #propertydispute #viralnews #trendingnews
