सलमान खान के पिता सलीम खान ने हाल ही में अपने और बेटे सलमान के बॉन्ड को लेकर बात की। सलीम खान ने कहा कि वह अपने बेटे सलमान का काफी सपोर्ट करते हैं। लेकिन जब सलमान कुछ ऐसा करते हैं जो उन्हें पसंद नहीं आता, तो वह महीनों तक उनसे बात नहीं करते।
सलीम खान ने आगे कहा, मैंने एक बात नोटिस की है कि जब भी कोई व्यक्ति जीवन में सक्सेसफुल होता है, तो वह एक चीज भूल जाता है कि उसे एक अच्छा इंसान कैसे बनना है। जब कोई क्रिकेटर काफी फेमस होता है, तो वह सिर्फ अपने खेल पर फोकस करता है और किसी और चीज पर नहीं।’

