अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी पहली बार पॉप सिंगर लियोनल रिची से मिले हैं। स्टार फुटबॉलर का नाम इन्हीं सिंगर के नाम पर रखा गया है। मेसी ने इसकी पुष्टि रिची से मुलाकात के दौरान की। वहीं, रिची ने भी एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।
छोटे से मुलाकात के दौरान मेसी ने पुष्टि की कि उनकी मां सीलिया रिची की बहुत बड़ी फैन थीं और उनका नाम रिची के नाम पर रखा गया था। दोनों की मुलाकात कॉनकाकाफ चैंपियंस कप के दौरान US में हुई।

