राज्य न्यूज़

सैफ अली हमले के केस में फोरेंसिक रिपोर्ट का हुआ खुलासा

by | Apr 5, 2025 | एंटरटेनमेंट

एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमला केस में आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका पर शुक्रवार को मुंबई की एक कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया।

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि आरोपी से बरामद टुकड़ा, वारदात की जगह से मिला हिस्सा और सैफ की रीढ़ की हड्डी से निकला टुकड़ा, तीनों एक ही चाकू के हैं। आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। आरोपी को जमानत मिली, तो वह बांग्लादेश भाग सकता है।

आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका में कहा गया था कि FIR झूठी है और जांच पूरी हो चुकी है, सिर्फ चार्जशीट दाखिल होना बाकी है। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी।

बता दे कि, सैफ अली खान पर 15 जनवरी को उनके घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में घुसकर बदमास ने उनके ऊपर हमला कर दिया था। इसके बाद सैफ खुद अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें हाथ, रीढ़ की हड्डी और पीठ पर चोटें आई थीं। इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने 2 दिन बाद बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म