राज्य न्यूज़

केंद्रीय मंत्री के पेट्रोल पंप पर डकैती: लाखों की लूट, CCTV उपकरण भी ले गए आरोपी

by | Oct 10, 2025 | क्राइम, न्यूज़, राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। केंद्रीय मंत्री और रावेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रक्षा निखिल खडसे के पेट्रोल पंप पर हथियारबंद डकैतों ने देर रात धावा बोल दिया। यह वारदात मुक्ताईनगर तालुका के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 पर स्थित ‘रक्षा ऑटो फ्यूल्स’ पेट्रोल पंप पर हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर डराकर लाखों रुपये नकद लूट ले गए। इसके अलावा, आरोपी पंप पर लगे CCTV कैमरों के महत्वपूर्ण पार्ट्स भी अपने साथ ले गए ताकि सबूत न मिल सकें। डकैतों ने ऑफिस में घुसकर कंप्यूटर और प्रिंटर को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पीछा कर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। इस डकैती के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

फिलहाल मुक्ताईनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म