राज्य न्यूज़

साड़ी-लहंगा शोरूम में घूसा चोर, 12 लाख रुपए चोरी करके हुआ फरार

by | Jun 30, 2025 | जयपुर, राजस्थान क्राइम

जयपुर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 29 जून की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। एक साड़ी-लहंगा शोरूम से चोर करीब 12 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें चोर को शोरूम के गल्ले से पैसे निकालते हुए साफ देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब 3 बजे की है। सोमवार सुबह जब शोरूम मालिक किशन जोगानी (उम्र 49 वर्ष) अपने शोरूम पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शोरूम के अंदर का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था। शक होने पर उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी चोरी की घटना साफ नजर आई।

फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने पहले शटर को तोड़ा, फिर बड़ी चालाकी से अंदर घुसा और गल्ले व अन्य जगह रखे नकदी को इकट्ठा कर फरार हो गया। शोरूम मालिक ने तत्काल इस बारे में वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म